औरंगाबाद की ‘तनु’ का मिस ग्लोबल यूनिवर्स में हुआ चयन, तनु जीत चुकी है मिस झारखंड का खिताब

तनु

औरंगाबाद जिले के अंबा की पोखराही गांव की तनु राजपूत मिस ग्लोबल यूनिवर्स 2018-19 में भाग लेगी। उसका चयन मिस इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स 2018-19 के रूप में किया गया है। अस्टर फाइल आर्टी एजुकेशन के इवेंट कंपनी के द्वारा यह प्रतियोगिता 24 नवंबर को जयपुर के अर्थवा रिसोर्ट में कराई गई थी।

प्रतियोगिता में पूरे देश से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें तनु मिस इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स के रूप में चुनी गई। विदित हो कि वर्ष 2014 में तनु मिस झारखंड का खिताब जीत चुकी थी। 2017 में डेलीवुड मिस इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश की सकेंड रनर अप रही थीं।

इसके साथ ही अस्टर फाईन आर्टी एजुकेशन के मिस इंडिया चार्मिंग फेस प्रतियोगिता में वह प्रथम रनर रही थी। बता दें कि तनु की पढ़ाई-लिखाई जमशेदपुर में हुई है। इसके पिता संजय कुमार सिंह सिपाही थे। अब वे प्राइवेट सिक्युरिटी चलाते है।

एक एल्बम के गाने में तनु राजपूत

तनु के इस कामयाबी से अंबा प्रखंड क्षेत्र के पोखराही गांव के साथ-साथ जिले के लोगों में हर्ष है। पटना में आयोजित फैशन शो में तनु बतौर जजमेंट की भूमिका भी निभायी। वह अपना कैरियर फिल्मी क्षेत्र में तलास रही है। इस क्षेत्र में भी काफी कामयाबी मिली है।

Ad.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here