शोभा ने बढ़ाया रोहतास जिले का मान

 

◆ शोभा ने बढ़ाया रोहतास जिले का मान

◆ पत्रकार चंद्रकांत ने दिया स्वच्छता को संबल

काम ईमानदारी व लगन से किया जाये तो उसका परिणाम भी बेहतर होता है। स्वच्छ भारत मिशन द्वारा आयोजित पीएम नरेंद मोदी के कार्यक्रम हिस्सा बन नोनहर पंचायत की मुखिया कुमारी शोभा सिंह गदगद हो गई। पत्रकार संतोष चंद्रकांत के प्रयास से दिल्ली के विज्ञान भवन में  देश भर से गये आइकनों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिला से भाग लेने वाली शोभा पहली मुखिया थी। कार्यक्रम दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर आयोजित था। उल्लेखनीय कार्य करने को ले मुखिया को स्वच्छ भारत मिशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। मुखिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान में अच्छे कार्य करने वालों को धन्यवाद दिया व सभी से इसे सैदव बरकरार रखने की अपील भी की। पीएम ने स्वच्छता से स्वच्छ भारत के निर्माण पर जोर देते हुए बोले कि यह गांधी जी का सपना था। मुखिया के अनुसार सच में पीएम के अभिभाषण से आत्मबल को और मजबूती मिली है। मिशन के संयुक्त सचिव अरुण बरोका  मिशन से जुडी अनुभवों से भी अवगत हुए। कार्यक्रम में देश भर से आये करीब 500 आइकनों का अभिवादन किया गया।

बता दे कि नोनहर की मुखिया ने सामाजिक कार्यकर्त्ता व पत्रकार संतोष चन्द्रकांत व पूर्व मुखिया भागीरथी सिंह सहित ग्रामीणों के सहयोग से बिना प्रशासनिक सहयोग से 60 दिनों में 987 शौचालय का निर्माण कराया गया है। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि मुखिया शोभा सिंह पीएम के कार्यक्रम का हिस्सा बन हमारी मान को बढ़ाया है। पत्रकार संतोष चंद्रकांत के अथक प्रयास का नतीजा है कि नोनहर आज ऐतिहासिक अध्याय गढ़ डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here